फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महामंत्री समेत 20 पर लूट, छेड़खानी का केस

Fri, 04 Jan 2019 12:33 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
news
विज्ञापन
 पूर्व चेयरमैन नरेश चंद्र केसरवानी और अधिवक्ताओं के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को पूर्व चेयरमैन की तहरीर पर सदर कोतवाली मेें मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी समेत तीन अधिवक्ताओं के खिलाफ लूट, छेड़खानी सहित तमाम गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में मंझनपुर के पूर्व चेयरमैंन केसरवानी ने बताया कि नए साल के मौके पर वह कचहरी के समीप स्थित अपनी भूमि धरी जमीन पर भोज का आयोजन किए थे। इसमें परिवार के तमाम लोग शामिल थे। आरोप है कि मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, पूर्व शासकीय अधिवक्ता केडी द्विवेदी व गोपाल जी अपने 15-20 साथियों के साथ पहुंचे और हमला बोल दिया। असलहे लहराए गए। नरेश का कहना है कि हमलावर उसके पास रहा दस हजार, सोने की चेन तक छीन ले गए। महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई।

घटना में नरेश चंद्र, उनकी पत्नी कमला देवी, भाई गुलाबचंद्र, सतीश चंद्र, मनोज कुमारी, श्यामादेवी पासी, विनोद कुमार को चोट आई है। पुलिस ने गुरुवार को तहरीर के आधार पर तीन नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें