फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। डिस्टलरी में काम करने वाले मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। जिला शामली के थाना बुढ़ाना के गांव करौदा निवासी संदीप (35) सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गंगापुर में एक किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। वह डिस्टलरी में ठेकेदार के अधीन कार्य करता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी और बच्चे घर चले गए थे। दो दिन से उसका कमरा बंद था। मकान मालिक ने बुधवार रात को कमरा खुलवाने के लिए खटकाया लेकिन कमरा नही खुल सका। बाद में किसी तरह से देखा,तो संदीप कमरें में लटका हुआ था।यह देखकर मकान मालिक के होश उड़ गए। सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद इस मामले की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर आ गई। उसके शव को उतारकर जिला अस्पताल में पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। बाद में इस मामले की जानकारी परिवार के लोग को दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें