फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक का घर खंगाल ले गए चोर

Sun, 05 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोखराज के खल्लाबाद में शनिवार की रात बेखौफ चोर ट्रक चालक का घर खंगाल ले गए। दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे चोर नकदी समेत करीब सवा लाख के गहने, बर्तन, कपड़े आदि उठा ले गए। घटना की जानकारी भुक्तभोगी को सुबह हुई। पड़ोसी के घर चोरी की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चौकी से महज 500 मीटर दूरी पर हुई घटना का प्रभारी को पता तक नहीं चला। रविवार को वह दिनभर तहरीर मिलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के खल्लाबाद भरवारी निवासी दिलीप कुमार पुत्र गया प्रसाद ट्रक चालक है। शनिवार को वह ट्रक लेकर इलाहाबाद गया था। पत्नी भी मायके चली गई थी। घर पर बूढी मां अकेली थी। बताया जा रहा है कि रात में दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे चोर कमरे का ताला तोड़ बक्सा उठा ले गए। गांव के बाहर ले जाने के बाद बक्से का ताला तोड़ उसमें रखी 5 हजार नकदी समेत करीब सवा लाख रुपये के गहने, बर्तन, कपड़े आदि उठा ले गए। घटना की जानकारी भुक्तभोगी को सुबह घर पहुंचने पर हुई।

पास के खेत में टूटा पड़ा बक्सा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस चौकी से महज 5 सौ मीटर पर हुई चोरी की घटना से रविवार की दोपहर तक चौकी में बैठे जिम्मेदार अनभिज्ञ बने रहे। कस्बे में हुई चोरी की घटना के बाद से लोग सहमे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें