फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराकर खड्ड में पलटी बस, दो की मौत

Sun, 28 May 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
फतेहपुर से सवारी बैठाकर राजापुर (चित्रकूट) जा रही बस महेवाघाट के हिनौता मोड़ के समीप शनिवार सुबह ट्रक से टकराकर खड्ड में पलट गई। हादसे में एक महिला समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। बस में फंसे लोग चीखने-चिल्लाने लगे तो आसपास गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


 फतेहपुर से सवारी लेकर शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक बस राजापुर चित्रकूट जा रही थी। महेवाघाट थाने के हिनौता धाता मोड़ के समीप बस सामने से आ रहे ट्रक से टकराने के बाद खड्ड में पलट गई। हादसे में बस सवार उमेश कुमार सोनकर (35) पुत्र राम प्रताप निवासी अढ़ौली धाता और फतेहपुर के मनावा की विद्यादेवी (50) पत्नी हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस सवार पप्पू (25) पुत्र बच्चालाल निवासी बम्हरौली, नीरज कुमार (22) पुत्र बद्री प्रसाद निवासी अर्तरा (बांदा), आदित्य (18) पुत्र कल्यान सिंह, प्रीती देवी (22), शैल कुमार (30)  निवासी धाता, अश्वनी कुमार (42) पुत्र लखन लाल, रमेश कुमार (45) पुत्र गंगा प्रसाद निवासी परशिद्धपुर धाता, उमाशंकर (48) पुत्र सुरेश कुमार निवासी बैरागीपुर महेवा, गेदिया देवी (55) पत्नी रामलाल निवासी रक्सौली पश्चिमशरीरा, सुमित्रा देवी पत्नी राम बहादुर निवासी उरई राजापुर, शशीकला निवासी खागा, कल्लू, मनीषा निवासी सेमरी, मुन्नालाल निवासी खखरेरू, विद्याकांत निवासी असोथर फतेहपुर समेत करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

हादसा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकालते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल पप्पू, नीरज और अश्वनी को इलाहाबाद के एसआरएन रेफर किया गया। पुलिस ने घायलों और मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में हाहाकार मचा है। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें