फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली ने मासूम को कुचला, मौत

Mon, 09 Jan 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के बेरूई गांव में रविवार की दोपहर ट्रैक्टर ट्राली ने मासूम बच्चे को कुचल दिया। दुर्घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


       सरायअकिल थाना क्षेत्र के बेरुई गांव निवासी हसीम अहमद किसान है। बताया जा रहा है कि रविवार की उसका नौ वर्षीय बेटा मोहम्मद अमर घर से साइकिल लेकर निकला था। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचा इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल में टक्कर मारते हुए अमन को कुचल दिया। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे को खून से लहूलुहान देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग घटना स्थल की ओर भागे। जब तक लोग बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते उसकी सांसे थम चुकी थी। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। हादसे में हुई मासूम बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें