फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ, जेई को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश

Sat, 09 Feb 2019 12:27 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल। बकाएदारों का विद्युत कनेक्शन काटने सरायअकिल इलाके के सुरसेनी गांव गए एसडीओ व जेई को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। दबंगों ने जान से मार डालने की धमकी देते हुए काटा गया कनेक्शन भी जोड़वा लिया। मामले में जेई की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


    सरायअकिल इलाके के विद्युत उपकेन्द्र पुरखास में तैनात एसडीओ मुरलीधर मिश्रा और अवर अभियंता राघवेन्द्र प्रताप यादव गुरुवार को टीम के साथ बकाएदारों की बत्ती गुल करने सुरसेनी गए थे। अवर अभियंता की मानें तो करीब आधा दर्जन लोगों का कनेक्शन काटा गया। लौटते वक्त गांव के रामरतन मिश्रा उनके पुत्र अमित मिश्रा, छेदीलाल दुबे व उनके बेटे अरुण दुबे ने रास्ते में रोक लिया। यह लोग एसडीओ, जेई को अपशब्द कहने लगे।

विरोध करने पर बाइक की टंकी से पेट्रोल निकालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। हालांकि, चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव करके अफसरों की जान बचा ली। आरोप है कि इसके बाद दबंग जानलेवा धमकी देते हुए लाठी-डंडे के दम पर टीम को वापस गांव ले गए और अपने घरों का काटा गया कनेक्शन जबर्दस्ती जोड़वा लिया। वहां से लौटने के बाद जेई ने तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर लिखकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें