फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे से नगदी समेत तीन लाख की संपत्ति चोरी

Fri, 29 Dec 2017 11:57 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बाजार भरवारी की एक महिला के बंद कमरे का ताला तोड़कर  नगदी समेत तीन लाख की संपत्ति पार कर दी गई। महिला ने सौतेली बहू-बेटे पर चोरी का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार भरवारी की रुकैया बेगम पत्नी कबीर अहमद पति की मौत के बाद घर में अकेली रहती है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात उसके सौतेले बेटे और बहू चोरी छिपे घर के भीतर दाखिल हुए। इसके बाद बंद कमरे का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपए नगदी के साथ दो सोने की चैन, कान की बाली, अंगूठी, बर्तन, कपड़ा आदि पार कर दिया।

बताया कि सुबह वह जब पैसा निकालने के लिए कमरे की ओर गई तो बक्से का ताला टूटा देख दंग रह गई। सौतेले बेटों से विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शुक्रवार की सुबह थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई। हालांकि देर शाम तक पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें