चरवा (ब्यूरो)। क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में गुरुवार रात एक सूने घर से चोरों ने नगदी, गहने सहित हजारों की माल पार कर दिया। गृहस्वामी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
बलीपुर टाटा निवासी पंचमलाल प्रतापगढ़ स्थित एक ईंट भट्ठे पर परिवार सहित रहकर मजदूरी करता है। गुरुवार रात उसके सूने मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर पांच हजार रुपया नगद, आधा किलो चांदी के गहने, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर व अनाज उठा ले गए। सुबह पड़ोसियों ने जानकारी दी तो गृहस्वामी के होश उड़ गए। घर लौटने के बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मामले में चरवा इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।