फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से डेढ़ लाख उड़ाए

Sun, 08 Feb 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। करोड़पति बनने का सपना दिखाकर शातिर बदमाशों ने करारी के नौबस्ता गांव के एक युवक के खाते से महीनेभर पहले 1.50 लाख रूपये निकाल लिया है। उचक्कों ने यह रकम उसके खाते से पांच दिनों में निकाली है। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि जिले के  दर्जनभर से ज्यादा लोग उचक्कों के झांसे में आकर इस तरह से अपना पैसा गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र राज बहादुर ने बताया कि मंझनपुर स्थित बैंक शाखा में उसका खाता है। बताया कि 12 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक के बाद एक तीन युवकों ने फोन करके उसे करोड़पति बनाने का सपना दिखाते हुए एकाउंट नंबर पूछ लिया था। इसके बाद उसके खाते से 15 से 20 जनवरी के बीच 1.50 लाख रुपये निकाल लिया गया।

खाते से पैसा निकाले जाने की जानकारी होने पर उसने उन मोबाइल नंबरों पर फोन किया। जिससे फोन करके उचक्कों ने उसका खाता नंबर पूछा था। पर, सभी नंबर बंद मिले। कई दिनों तक उचक्कों से संपर्क करने का युवक प्रयास करता रहा, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शनिवार को भुक्तभोगी ने इन युवकों के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बता दें कि करोड़पति बनने की लालच में आए दिन इस तरह की ठगी की जा रही है।
विज्ञापन


मोबाइल फोन पर काल करके उचक्के उन्हें सोना, मोटी रकम अथवा चार पहिया गाड़ी जिताने का दावा करके उन्हें लूट रहे हैं। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक ही जिले में सालभर के भीतर करीब दर्जनभर युवक इस तरह की ठगी के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें