फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश

Sun, 08 Feb 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी। ससुराल में रहने वाले असरावल खुर्द गांव के युवक की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह कमरे में फंदे से उसकी लाश लटकती मिली। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर युवक ने खुदकुशी की है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


 चित्रकूट जिले के लालापुर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर खटरा गांव निवासी राकेश निषाद (40) पुत्र गुलाब निषाद की शादी असरावल खुर्द गांव की युवती से हुई थी। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही वह ससुराल में ही अलग मकान बनाकर रहने लगा था। रविवार की सुबह उसकी लाश घर के भीतर कमरे में फंदे से लटकती मिली। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो पत्नी उसे जगाने गई। कमरे में पहुंचते ही विवाहिता की चीखें निकल गई। क्योंकि उसके पति की लाश फंदे से लटक रही है।

चीख पुकार सुनकर घर परिवार के लोगों के साथ ही ग्रामीण भागकर मौके पर आए। सूचना पर आई पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फौरी तौर पर घटना को खुदकुशी ही मान रही है। उधर, गांववालों ने घटना को लेकर तमाम चर्चाएं हैं। लोगों ने बताया कि आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। लोगों की मानें तो शनिवार की देर रात तक भी इनके बीच तीखी झड़प होती रही थी। माना जा रहा है कि झगड़े के बाद ही युवक ने फंदे पर लटककर जान दी है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें