बारा (ब्यूरो)। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बिदांव गांव में शनिवार की दोपहर एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी है। चर्चा है कि युवक घरेलू कलह से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। घरवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बिदांव गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (22) पुत्र बल्लू की शनिवार को मौत हो गई। दोपहर करीब दो बजे घर में ही फंदे से उसकी लाश लटकती मिली। पिता के मुताबिक करीब हफ्तेभर से वह गुमशुम सा रहता था। शनिवार की सुबह भी वह चाय पीने के बाद खेत की ओर चला गया था। दोपहर लौटने के बाद सीधे वह कमरे में चला गया था। कुछ देर बाद किसी काम से वह कमरे की ओर गया, तो शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। चीख-पुकार पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांववाले जमा हो गए।
चर्चा है कि युवक घरेलू कलह से ऊबकर आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि परिवार के लोग कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है। वहीं कौशाम्बी एसओ ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से ही इंकार किया है।