फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान खंगाल ले गए चोर

Wed, 10 Jan 2018 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
chori
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के इंदारा पर मुस्तफाबाद गांव में सोमवार रात बेखौफ चोर मजदूर का बंद मकान खंगाल ले गए। ताला तोड़कर चोरों ने नगदी, बर्तन, कपड़े के साथ बकरी उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के इदारा पर (मुस्तफाबाद) गांव निवासी हीरालाल गरीब मजदूर है। बताया कि सोमवार रात वह पुराने मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ गांव के समीप स्थित दूसरे घर में सो रहा था। रात बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने दो हजार नगदी के साथ बर्तन, कपड़े आदि करीब 50 हजार रुपए की संपत्ति पार कर दी।

जाते-जाते चोर घर में बंधी बकरी भी खोल ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई। पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए हीरालाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें