फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश

Sat, 31 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पइंसा (ब्यूरो)। शादी करके घर में दो बीवी रखना तुलसीपुर गांव के युवक विनोद कुमार (35) के लिए आत्मघाती साबित हुआ। शनिवार को घर के भीतर फंदे से उसकी लाश लटकती मिली। मां और परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों का मानना है कि पत्नियों के झगड़े से आजिज आकर युवक ने खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी विनोद कुमार मुंबई में नौकरी करता था। मां कमला देवी ने बताया कि विनोद की शादी वर्ष 2003 में फतेहपुर के हरदो (खागा) गांव की विनीता देवी से हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। उधर, मुंबई में रहने के दौरान उसने वहां की एक युवती से भी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी से भी उसे एक लड़का है। दूसरी पत्नी और बेटा उसके साथ मुंबई में ही रहते थे, लेकिन जब भी वह गांव आता था, उन्हें भी लेकर आता था। इधर, 10 दिन पहले ही वह मुंबई से घर आया था।

इसी बीच शनिवार की सुबह कमरे के भीतर संदिग्धदशा में उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। शनिवार की सुबह सोकर उठने पर फंदे से शव लटकता देख घरवालों की चीखें निकल गई। चीख-पुकार पर गांववाले जुट गए। सूचना पर एसओ पइंसा भी पहुंचे। घटना की छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां और गांववालों के मुताबिक पत्नियों के झगड़े के कारण ही विनोद ने खुदकुशी की है। मां कमला देवी के मुताबिक जब से विनोद ने दूसरी शादी की है, घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था। दोनों पत्नियों के बीच पटरी नहीं बैठती थी। एसओ राम आसरे ने भी बताया फौरी तौर पर मामला खुदकुशी का ही है। यह आत्मघाती कदम दो पत्नियों के बीच झगड़े को लेकर ही उठाया गया प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें