फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरसौरा गांव में बरपा चोरों का कहर

Sun, 29 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोखराज के तरसौरा गांव में शुक्रवार की रात बेखौफ चोरों ने जमकर तांडव किया। एक ही रात दो घरों में सेंधमारी कर नकदी समेत करीब एक लाख की संपति पार कर दी। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार के लोगों को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पीड़ितों से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव का चंदेलाल पुत्र मैकू मजदूर है। शुक्रवार रात वह परिवार के साथ घर के बाहर सो रहा था। रात घर के पीछे से नकब लगाकर घुसे चोरों ने दो हजारी नकदी के साथ करीब 60 हजार रुपए का सामान पार कर दिया। यहां के बाद चोरों ने पड़ोसी आशादीन के घर भी सेंधमारी की। यहां से चोर पांच हजार नकदी के साथ करीब 50 हजार रुपए के गहने, बर्तन, खाद्यान्न आदि समेट ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार के लोगों को सुबह हुई। उधर एक ही रात दो घरों में चोरी की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पीड़ितों से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें