फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़फूंक करने आए तांत्रिक ने किया दरिंदगी का प्रयास

Fri, 14 Jun 2019 12:40 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ झाड़फूंक करने घर आए तांत्रिक ने दरिंदगी का प्रयास किया। आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई के बजाए पुलिस ने डांटकर भगा दिया। पीड़िता ने गुरुवार को एसपी को घटना से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


     पश्चिमशरीरा क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी भैंस अचानक बीमार हो गई थी। झाड़फूंक करने के लिए 19 अप्रैल को पास के गांव में रहने वाले एक तांत्रिक को घर बुलाया था। पीड़िता की मानें तो तांत्रिक ने परिवार के बाकी सदस्यों को बाहर भेज दिया। इसके बाद अकेला देख दुराचार का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर परिजन मौके की ओर दौड़े तो कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। डांटकर भगा अलग से दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पश्चिमशरीरा एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें