महेवाघाट इलाके की एक युवती के साथ दो साल पहले तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियोे क्लिप बना लिया। आरोप है कि वीडियोे क्लिप वायरल करने की धमकी देकर अब तक पाखंडी पीड़िता की इज्जत से खेलता रहा। शनिवार को पीड़ित युवती ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति झाड़-फूंक करता है। दो साल पहले तबीयत खराब होने पर वह उसके पास गई थी। आरोप है कि तांत्रिक ने दुराचार किया और वीडियोेे भी बना लिया। इसके बाद वह वीडियोे के नाम पर लगातार उसकी इज्जत से खेलता रहा। वीडियोे सार्वजनिक होने के डर से पीड़िता खामोश रही। उसने आपबीती किसी को नहीं बताई। तांत्रिक ने इसी बात का फायदा उठाया। अब तक वह युवती की आबरू से खेलता रहा। युवती ने कभी विरोध किया तो तांत्रिक ने वीडियोेे वायरल करने की धमकी देकर उसे शांत करा दिया। हैवानियत सहते-सहते थकी पीड़िता शनिवार को एसपी के पास पहुंच गई। एसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महेवाघाट एसओ को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।