फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमल्लाहन गांव में आग से जला मकान

Wed, 10 Dec 2014 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर ताजमल्लाहन गांव में सोमवार की आधी रात अचानक लगी आग से मकान जलकर खाक हो गया। चीख-पुकार और मकान से उठती लपटें देख जुटे ग्रामीणों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आरोप है पुरानी अदावत में पड़ोसी ने मकान में आग लगाई है। अगलगी की घटना के बा से ठंड के मौसम मे  परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन


सैन्ी कोतवाली क्षेत्र के गाविंदपुर ताजमल्लाहन गांव निवासी सजीवन पुत्र देवीदीन किसान है। सोमवार की रात करीब एक बजे अचानक उसके घर में आग लग गई। उस समय पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। आग की तपिश से नींद खुली, तो पूरा घर लपटों से घिरा देख परिजनों के होश उड़ गए। चीखते-चिल्लाते घरवाले जान बचाकर बाहर को भागे। चीख-पुकार और घर से उठती लपटें देख गांववालों की भीड़ जमा हो गई।

 जब तक लोग आग बुझाने की कोशिश करते, बेकाबू लपटें सजीवन के घर को आगोश में ले चुकी थीं। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह लपटों पर काबू पाया। हालांकि गांववाले जब तक आग बुझा पाते। घर के बिस्तर, कपड़े, राशन, बर्तन, जेवरात समेत सभी घरेलू सामान स्वाहा हो चुके थे। आरोप है कि गांव के ही एक परिवार ने पुरनी अदावत में उसके घर पर आग लगाई है। मंगलवार को भुक्तभोगी ने घटना की नामजद तहरीर सैनी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें