फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकती मिली विवाहिता

Sun, 26 Jun 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बेल्हा गांव में शनिवार को विवाहिता फंदे से झूल गई। सुबह शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। रात को पति पत्नी के बीच हुए झगड़े को लेकर विवाहिता ने आत्महत्या। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से मायके वालों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बेल्हा गंाव की रहने वाला अमृत लाल सरोज घर पर ही रहकर मेहनत मजदूरी करता है। अमृत लाल दारू पीने का आदी है इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से हमेशा झगड़ा हुआ करता था। रोजाना की भांति अमृत लाल काम करके वापस आया तो दारू के नशे में था।

इसी बात को लेकर पुन: उसका पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। रात बीतने के बाद सुबह पति के बाहर जाने के बाद पत्नी शकुंतला ने अपने को कमरे में बंद कर फंासी के फंदे पर झूल गई। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने कमरे में देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटक रही थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को आपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें