फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर में दबा चालक, मौत

Fri, 17 Jul 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा (कौशाम्बी)। सरायअकिल के सुरसेना गांव में बृहस्पतिवार दोपहर दलदल में फंसा ट्रैक्टर निकाल रहा चालक इंजन के नीचे आकर दब गया।  इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी युवक के परिजनों को देते हुए इंजन में दबे चालक को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में चालक की मौत के बाद से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के सुरसेना गांव का रहने वाला शिवबाबू (30) पुत्र बुधईलाल गांव के ही इकरार अहमद का ट्रैक्टर चलाता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि खेत के दलदल में ट्रैक्टर फंस गया। दलदल में धंसे ट्रैक्टर को वह निकालने का प्रयास कर रहा था। अचानक ट्रैक्टर पलट गया और चालक इंजन में दब गया। मौजूद लोग जब तक उसे निकालने का प्रयास करते उसकी मौत हो चुकी थी। उधर हादसे की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों के साथ मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें