मंझनपुर। सैनी इलाके के खोचकीमई गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता कीटनाशक दवा खाकर जान दे दी। रात अचानक विवाहिता की हालत बिगड़ती देख जब तक घर वाले उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते उसकी सांसें थम चुकी थीं। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
सैनी थाना क्षेत्र के खोचकीमई गांव की रहने वाली गीता देवी (38) पत्नी रामसेवक बुधवार रात परिवार के लोगों के साथ खा-पीकर सो रही थी। बताया जा रहा है कि देर रात विवाहिता घर में रखी कीटनाशक दवा निगल ली। रात अचानक विवाहिता की हालत बिगड़ती देख परिवार के लोगों का मजमा लग गया। घर वाले जब तक विवाहिता को अस्पताल ले जाते उसकी सांसें थम चुकी थीं। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
बृहस्पतिवार की सुबह विवाहिता के मौत की खबर सुनते ही सैनी पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने परिजनों ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है। एसओ ने बताया कि रात किसी बात को लेकर परिजनों से झड़प हुई थी। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। फिलहाल मायके वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।