फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 18 Oct 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोतवाली के कैनी गांव में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सुबह गांव के बाहर लगे निजी नलकूप को चलाने के लिए गया था। स्टार्टर में करंट उतरने के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कैनी गांव का श्रीराम पुत्र महेश कुमार किसान था। खेतों की सिंचाई के लिए उसने निजी नलकूप भी लगा रखा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह वह खेत की सिंचाई करने के लिए नलकूप गया था। जैसे ही नलकूप चलाने के लिए स्टार्टर की बटन दबाया करंट की चपेट में आ गया। युवक की चीख सुन नलकूप के बाहर रहे गांव के लोग हादसे की जानकारी परिजनों को देते हुए उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें