फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना घाटों पर पोकलैंड, जेसीबी दिखने पर सीज करने का आदेश

Thu, 23 Jun 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी थाना क्षेत्र के यमुना बालू घाटों पर जेसीबी, पोकलैंड और पनचक्की दिखी तो संबंधित थानेदार अपनी खैर न समझें। बालू घाटों पर कहीं भी मशीन मिले तो उसे तत्काल सीज कर दें। एसपी के निर्देश पर कंट्रोल रूम ने जैसे ही दहाड़ा तो संबंधित थानेदार घाटों की ओर कूच कर गए। घाटों पर भारी पुलिस बल को आता देख बालू माफिया में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


दोआबा के यमुना बालू घाटों पर बड़े पैमाने पर जेसीबी, पोकलैंड और पनचक्की के सहारे किए जा रहे अवैध खनन के मामले में एसपी वीके मिश्र बुधवार की दोपहर अचानक संजीदा हो गए। उन्होंने यमुना बालू घाटों से संबंधित पिपरी, सरायअकिल, कौशाम्बी, पश्चिम शरीरा और महेवाघाट थानाध्यक्ष को सख्त फरमान जारी किया। चेतावनी दिया कि किसी भी घाट पर पनचक्की, जेसीबी और पोकलैंड दिखी तो संबंधित थानेदार अपनी खैर न समझें।

वायरलेस सेट पर कप्तान के फरमान का मैसेज जैसे ही पास हुआ थानेदार घाटों की ओर कूच कर गए। वह फौरन दलबल के साथा संबंधित घाटों पर जेसीबी, पनचक्की और पोकलैंड सीज करने के लिए पहुंचे लेकिन तब तक घाटों से मशीनें बाहर आ चुकी थीं। इस पर थानेदारों ने उन्हें सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर मशीनें घाट में नहीं दिखनी चाहिए। यदि खनन करते मशीनें मिलीं तो फौरन सीज कर दिया जाएगा। अवैध खनन के मामले में पुलिस की अचानक सख्ती को देख बालू माफिया के होश फाख्ता हो गए हैं उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि अचानक पुलिस को हो क्या गया। बहरहाल एसपी के फरमान के बाद जिले भर के बालू माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने एक साथ सभी घाटों को बुधवार की शाम तक बालू खनन बंद करा दिया है।
विज्ञापन


 यमुना घाटों पर बालू लादने के लिए जाने वाली ट्रक घाटों की ओर कूच कर रही थी लेकिन हरकत में आई पुलिस की तेजी को देख ट्रक चालक जस का तस रास्ते में खड़े होने लगे। इसी बीच एसपी के फरमान की जानकारी ट्रक चालकों को हुई तो वह भी सहम गए और बगैर बालू के खाली ट्रक लेकर वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें