फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के नागरिक ने हासिल किया आधार

Thu, 12 May 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
श्रीलंका से कौशाम्बी आए पर्यटक द्वारा आधार कार्ड बनवाने का मामला संज्ञान में आया है। 15 साल पहले वह भ्रमण पर आया था जिसके बाद से कोसम गांव में रह रहा है।  विदेशी युवक के इस कृत्य की जानकारी गांव के एक व्यक्ति को हुई। मंगलवार को युवक ने डीएम व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर विदेशी पर्यटक द्वारा आधार कार्ड बनवाने की शिकायत की।
विज्ञापन


श्रीलंका निवासी विशुद्धे फेयरो 15 साल पहले पर्यटन पर कौशाम्बी आया था। बताया जा रहा है इसके बाद वह बौद्ध तपस्थली कोसम गांव में रहने लगा। गांव के श्री प्रकाश की मानें तो विदेशी पर्यटक ने कुछ दिन पहले आधार कार्ड बनवा लिया। मंगलवार को श्रीप्रकाश ने डीएम और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की। एलआईयू इंस्पेक्टर जेपी सिंह का कहना है कि विशुद्धे फेयरो विदेशी पर्यटक है। उसने आधार कार्ड बनवाया है। ये जानकारी नहीं है। मामले की जांच होगी।

वहीं पर्यटक विशुद्धे फेयरो का कहना है, उन्होंने स्थानीय सुविधा के लिए आधार कार्ड बनवाया है। किसी को आपत्ति है तो वह कार्ड संबंधित संस्था को वापस कर देगा। जबकि एडीएम श्रीकृष्ण का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। वहीं नोडल अफसर, आधार कार्ड सुनील कुमार का कहना है, आधार कार्ड के लिए भारत की नागरिकता अनिवार्य है। किसी विदेशी ने बगैर नागरिकता के गलत ढंग से आधार कार्ड बनवाया है तो जांच कर कार्रवाई होगी।                                                                                                          
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें