फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के भीतर धू-धूकर जल मरा युवक

Sat, 30 Sep 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
सेउथा के मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिपरी के सेउथा गांव में बृहस्पतिवार रात एक युवक घर के भीतर धू-धूकर जल मरा। रात में शराब के नशे में बड़े भाई से झगड़ने के बाद आत्मघाती कदम उठाए जाने की चर्चा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के सेउथा निवासी लालू यादव (22) पुत्र सूर्यभान शराब का लती था। बृहस्पतिवार रात वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। बड़े भाई ने शराब पीने का विरोध किया। बडे़ भाई की नसीहत सुन युवक ने आपा खो दिया। भाई से झगड़ने के बाद वह कमरे में गया और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली। घर के भीतर आग का गोला बने युवक की चीख सुन घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। युवक को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल ले गए।

मगर प्राथमिक उपचार के दौरान ही युवक की सांसें थम गईं। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव  कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। एसओ पिपरी अर्जुन सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें