फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड में चंदन गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। पुलिस टीम ने मुठभेड़ में चंदन सिंह गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा व बाइक बरामद की गई है। पकड़े गए बदमाशों में से एक अभिषेक यादव पर इलाहाबाद के प्रतिष्ठित सराफ व्यापारी पंकज महेंद्र के अपहरण का भी केस दर्ज है। गोरखपुर पुलिस ने इलाहाबाद की इस वारदात का भी पर्दाफाश कर दिया। पुलिस अपराधियों को जेल भेजने के साथ ही इनके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है।
एसपी सिटी विनय सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मुखबिर के जरिए शातिर अपराधी अभिषेक के शहर आने की जानकारी मिली थी। झंगहा थानेदार सुनील कुमार सिंह व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम मोतीराम अड्डे के पास घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखते ही अभिषेक ने फायर कर दिया। गोली से बचते हुए पुलिस ने अभिषेक को उसके साथी मोनू के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान तमंचा, कारतूस भी बरामद किया गया। पूछताछ में गोला के सकरदईया निवासी अभिषेक यादव ने बताया कि कोना सोनबरसा में उसने डिलिवरी वैन चालक से 40 हजार रुपये लूटे थे और शहर में बड़ी लूट को अंजाम देने के लिए आ रहे थे। इलाहाबाद कोतवाली के पंकज महेंद्र का अपहरण कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने की घटना भी उसने कबूल कर ली। इस मामले में इलाहाबाद थाने में केस दर्ज है। अभिषेक के साथ ही बड़हलगंज का भरौली निवासी मोनू भी पकड़ा गया है। उस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण सिंह ने बताया कि अभिषेक यादव पर उरुवा बाजार, बड़हलगंज, खजनी, कोतवाली इलाहाबाद, झंगहा में केस दर्ज है, जबकि मोनू के खिलाफ कैंपियरगंज, झंगहा में कई केस दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, स्वाट प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, देवतानंद सिंह, सिपाही सुशील राय, अरविंद सिंह, राशिकद खां, विपेंद्र मल्ल, दुर्गेश मिश्रा, राजीव शुक्ला को पांच हजार का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


सिपाही ने बदमाश को दौड़ाकर पकड़ा
गोरखपुर। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश रंजीत चौधरी को सिपाही ने दौड़ाकर पकड़ लिया। हालांकि उसके दो साथी भाग निकले। एसएसपी ने सिपाही को एक हजार रुपये का इनाम दिया। एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात एसओ खोराबार लूट की घटना के बाद जगदीशपुर चौकी इलाके में बदमाशों की तलाश रहे थे। कैथवलिया के पास बाइक सवार तीन युवकों को उन्होंने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग कर दी। ऐसे में सिपाही एहतेशाम ने एक बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी पहचान चिलुआताल के मानीराम निवासी रंजीत चौधरी के रूप में हुई। फरार दोनों साथियों की पहचान हो गई है। उसने पिपराइच, खोराबार में दो लूट की घटना स्वीकार की है। इसके अलावा उसने कुशीनगर कोतवाली में भी लूट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें