फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 23 Dec 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रायपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के निमिया तालाब के समीप सोमवार की सुबह स्कूल वैन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सुबह युवक घर से डीजल लेने के लिए मूरतगंज स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद वैन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा। युवक की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उमरछा गांव का रहने वाला ज्ञानेंद्र कुमार (18) पुत्र पप्पू सिंह सोमवार की सुबह साइकिल से डीजल लेने के लिए मूरतगंज बाजार जा रहा था। जैसे ही निमिया तालाब के पास पहुंचा तभी सामने से आई तेज रफ्तार स्कूली वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक की साइकिल समेत सड़क किनारे खड्ड में चला गया। हादसा देख मौके पर पहुंचे आस-पास लोग उसे जब तक अस्पताल ले जाते सांसे थम चुकी थीं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। युवक के मौत की खबर सुनते ही घर परिवार के लोग रोते-बिलखते घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद वैन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। युवक की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें