फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह बदमाशों ने व्यापारी को लूटा

Thu, 25 Jan 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बनीखास गांव के समीप मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक को तमंचा सटाकर नगदी बाइक लूट लिया। सरेराह वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी किया पर कहीं सुराग नहीं लगा। देर रात पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पीड़ित की तहरीर पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बनीखास गांव निवासी संतलाल पुत्र दूखी ने बैंगवां बाजार में जूते की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की रात करीब 9 बजे वह दुकान बंदकर घर लौट रहा था। मुस्तफाबाद गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर उसे रोक लिया। इसके बाद तमंचा सटाते हुए 4 सौ रुपये नगदी के साथ मोबाइल फोन और  बाइक लूट लिया। सरेराह वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। घर पहुंचे व्यापारी ने घटना की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने नाकेबंदी की पर लुटेरों का कहीं सुराग नहीं लगा। देर रात भुक्तभोगी व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया किे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाइकर्स गैंग का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें