फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में सपा को वोट न देने पर मां-बेटी को पीटा

Tue, 28 Feb 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव में सोमवार की दोपहर शराबी युवकों ने सपा को वोट न देने पर मां-बेटी को बेरहमी से पीट दिया। गांव के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


   पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव की रहने वाली रेखा देवी पुत्री बनारसी लाल सोमवार की दोपहर घर के सामने बैठी थी। इसी दौरान बाइक से दो युवक आए और पड़ोसी के घर में बैठकर जमकर शराब पी। एक घंटे बाद दोनों पड़ोसी के घर से बाहर निकले। रेखा को घर के बाहर देख दोनों ने उससे पूछा कि वोट किसको दिया है। वह कुछ नहीं बोली तो दोबारा पूछा कि साइकिल को वोट दिया है कि नहीं। उसने साइकिल को वोट देने से इंकार कर दिया तो दोनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

बेटी को पिटता देख मां रामरती बीच-बचाव करने पहुंची तो शराबी युवकों ने उसकी भी धुनाई कर दी। मां-बेटी ने शोर मचाया तो गांव के लोग भागकर आए। किसी तरह उन्होंने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। हमलावर युवक शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों ने पूरामुफ्ती पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूरामुफ्ती एसओ अर्जुन सिंह का कहना है कि पड़ोसी गांव के युवक हैं, जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें