फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Tue, 02 May 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
टेवा पेट्रोल पंप के समीप रविवार रात बाइकों की टक्कर में एक मिस्त्री की मौत हो गई। रात में वह सैनी के शाखा बरीपुर से घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौत की खबर सनते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


टेवा गांव का रमेश कुमार (18) पुत्र दिनई सरोज हैंडपंप का मिस्त्री था। रमेश का पिता भी मिस्त्री का काम करता है। इन दिनों वह सैनी के शाखा बरीपुर गांव में हैंडपंप की बोरिंग कर रहा था। रविवार रात वह शाखा बरीपुर से काम समाप्त करने के बाद घर लौट रहा था।

टेवा पेट्रोल पंप के समीप रमेश सामने से आ रही बाइक से भिड़ गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। रमेश की मौत होने पर टक्कर मारने वाले युवक बाइक लेकर भाग निकले। राहगीरों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। युवक के मौत की खबर मिलते ही घर-परिवार के लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में हुई मकैनिक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें