फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर लूटी इज्जत

Tue, 17 May 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पइंसा इलाके की एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर पड़ोसी युवक दो साल उसकी इज्जत से खेलता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर युवक शादी से मुकर गया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने उसे डांटकर थाने से भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख सोमवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
विज्ञापन


पइंसा इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने बताया कि दो साल पहले वह खेत पर मवेशियों को चारा लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने उसे नलकूप में ले जाकर हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। भयवश किशोरी ने परिजनों को युवक की हरकत नहीं बता सकी। इसके बाद युवक उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दो साल तक अस्मत से खेलता रहा। गर्भवती होने पर पीड़िता ने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवक ने गर्भपात कराने की बात कही।

इस पर जब उसने मना कर दिया तो युवक शादी से मुकर गया। पड़ोसी युवक की दगाबाजी की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसे डांटकर थाने से भगा दिया। सोमवार को किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने एसओ पइंसा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें