कौशाम्बी पुलिस ने शनिवार को बलात्कार के एक आरोपी को धर दबोचा। घटना के बाद से वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पीड़ित पक्ष ने राहत की सांस ली है।
थानाक्षेत्र के गड़री विदांव का रहने वाला अजय उर्फ छोटू पुत्र ज्ञान सिंह बलात्कार के मामले में वांछित चल रहा था। कौशाम्बी पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कई बार कोशिश की पर वह चकमा देकर फरार हो जाता था। शनिवार की सुबह मुखबिर ने सूचना दी तो एसओ सुनील दुबे ने पुलिस बल भेजकर आरोपी को पकड़वा लिया। आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। कार्रवाई की जानकारी पीड़ित पक्ष को हुई तो उसने राहत की सांस ली है।