मंझनपुर। कोखराज कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान सकाढ़ा पुल के समीप मवेशी लदे कंटेनर को धर दबोचा है। पुलिस को देखते ही तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने बरामद मवेशियों को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। एसओ ने बताया कि तस्करों द्वारा पशुओं को वध के लिए गैर प्रांत ले जाया जा रहा था। अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने तलाश शुरू कर दिया है।
द्वाबा के रास्ते पशु तस्करी का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना मवेशी लदे ट्रक और कंटेनर कोतवाली और चौकी के सामने से गुजरते रहते हैं। इधर, शनिवार की रात कोखराज कोतवाली पुलिस पुलिस गश्त पर थी। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि तभी मुखबिर ने सूचना दी कि मवेशियों से लदा कंटेनर सिहोरी पुल से गुजरने वाला है।
पशु तस्करी की खबर मिलते ही एसओ ने पुलिस टीम के साथ सकाढ़ा पुल के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू कराई। उधर, वाहन चेकिंग होती देख पशु तस्कर कंटेनर छोड़कर भाग निकले। एसओ ने बताया कि कंटेनर में कुल 26 मवेशी लदे थे। पुलिस ने बरामद जानवरों को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया है। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस तस्करों की तलाश में जुट गई है। एसओ ने बताया कि बरामद कंटेनर के जरिए तस्करों की तलाश की जा रही है।