फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्सवारा में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Fri, 14 Oct 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कटरा व रक्सवारा में हुआ बवाल तो शांत हो गया लेकिन अराजकतत्व ठंडे नहीं पड़े हैं। शांति बहाली के प्रयास पर वह पानी फेरने पर आमादा हैं। बुधवार की शाम को उपद्रवियों ने फसल के साथ ही आम व अमरूद की बाग उजाड़ दी। इसके अलावा एक धार्मिक स्थल की चहारदीवारी ढहाकर उसका गेट उठा ले गए। अज्ञात लोगों के खिलाफ करारी थाने की पुलिस को तहरीर दी गई है। गांव में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन


  कटरा व रक्सवारा दुर्गा प्र्रतिमा विसर्जन के रास्ते को लेकर हुआ बवाल थम गया है। पुलिस इस गांव में शांति बहाल करने की पुरजोर कोशिश में जुटी है। गांव के लोग भी ठंडे पड़ गए हैं, लेकिन अराजकतत्वों की हरकतों पर कमी नहीं आई है। बुधवार को पुलिस ने किसी तरह उपद्रवियों को खदेड़ दिया था। इसके बाद पुलिस गांव में घुसी और दबिश देना शुरू किया। इसका फायदा उठाकर अराजकतत्वों ने रक्सवारा के अहमद कासिम, असद कासिम, सैयद हुसैन, इरशाद कासिम, अली बक्स, नन्हें आदि की आम, अमरूद व केले की फसल उजाड़ दी।

कई लोगों के बाजारे की फसल बर्बाद कर दी गई। इसके अलावा गांव के एक धार्मिक स्थल की चहारदीवारी गिराकर उसका गेट भी उखाड़ ले गए। गुरुवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सिटी रमाकांत यादव करारी एसओ अनिल सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। साथ ही आश्वासन दिया कि वह कार्रवाई करेंगे। रक्सवारा गांव में गुरुवार को सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस के जवान ही कदमताल करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें