फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी की दरिंदगी से किशोरी गर्भवती

Fri, 24 Jul 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा (कौशाम्बी)। पड़ोसी युवक की दरिंदगी से चरवा इलाके की एक किशोरी गर्भवती हो गई है। चार महीने पहले युवक ने बहाने से घर बुलाकर उसके साथ दुराचार किया था। जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। किशोरी के गर्भवती होने पर युवक की कारस्तानी लोगों के सामने आई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा क्षेत्र के एक युवक की शादी साल भर पहले चरवा इलाके के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से यह युवक ससुराल में ही रहने लगा था। आरोप है कि चार महीने पहले उसने ससुराल के पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को बहाने से घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मनमानी करने के बाद कहीं भी इस बारे में जुबान खोलने पर उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। इस कारण किशोरी घटना को लेकर खामोश बनी रही। युवक की हवस का शिकार बनी किशोरी गर्भवती हो गई।

किशोरी में शारीरिक परिवर्तन देख मां को शक हो गया। दो दिन पहले उसने बेटी से पूछताछ की तो उसने सिसकते हुए मां के सामने पड़ोसी युवक की सारी कारस्तानी बयां कर दी। बेटी के साथ हुई घटना सुनते ही विवाहिता सन्न रह गई। महिला ने बताया कि बुधवार को ही वह बेटी को लेकर थाने जा रही थी। जानकारी होने पर पड़ोसी युवक ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।
विज्ञापन


थाने जाने पर पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी। इससे सहमी महिला घर लौट आई। बृहस्पतिवार को बहाने से बेटी को लेकर घर से निकली महिला सीधे चरवा थाने पहुंची और युवक के खिलाफ तहरीर दिलाई। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने दबिश दी और अभियुक्त को धर दबोचा। एसओ चरवा मोहम्मद हासिम ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नामजद को पकड़ने के साथ ही किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें