फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ लामबंद हुए नेवादा के प्रधान

Fri, 11 Jan 2019 12:11 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। विकास खंड के प्रधानों पर हुए हमले और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से खफा प्रधान संघ ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। गुरुवार को संगठन की बैठक नेवादा में हुई। बैठक में संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने कहा कि आठ जनवरी को दरहा के प्रधान चंद्रपाल पर चायल तहसील में वकीलों ने हमला किया था। उसी दिन सेवधा के प्रधान रामकृपाल के साथ गांव के कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया। बरेठी की महिला प्रधान के साथ लेखपाल ने बलसुलूकी की। इसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


प्रधानों ने एकमत से कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोग आंदोलन पर जाने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में संगठन के मंत्री भारत भूषण, विनोद दुबे, ओम प्रकाश, कृष्ण कुमार, लालता प्रसाद, जगदीश सोनी, रामकृपाल, राजकुमार बाजपेई, बांकेलाल, राजेश कुमार सहित ब्लाक क्षेत्र के तमाम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें