फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा की दुकान से लाखों की चोरी

Sun, 21 Dec 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरगंज नवनिर्मित पुलिस चौकी से दस कदम दूर चोरों ने दुकान में सेंध लगा नकदी समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। घटना से व्यवसाइयों में गुस्सा है। पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


देवीगंज इलाका निवासी मूलचंद्र चौरसिया तंबाकू और कई गुटखा कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर्स है। उनकी दुकान दीपाली ट्रेडर्स हरिहरगंज रेलवे क्रासिंग के पास है। वह शुक्रवार शाम को दुकान बंद करके घर चले गए थे।

शनिवार सुबह नौ बजे डिस्ट्रीब्यूटर्स का पुत्र प्रतीक दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर सारा माल फैला हुआ था। यह देखकर उसके होश उड़ गये।

मामले की सूचना पर तमाम व्यवसाई और पुलिस मौके पर पहुंच गई।  पीड़ित मूलचंद्र का दावा है कि दुकान में एक लाख पच्चीस हजार रुपये नकद था। इसके अलावा करीब दो लाख रुपये कीमत का गुटखा, तंबाकू के डिब्बे और दुकान के दस्तावेज चोर ले गए। 
विज्ञापन


चोरों ने करीब दो फिट दीवार में सेंध लगाई है। इतनी छोटी जगह से सेंध लगाकर घुसने वाले चोर दुबले पतले होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना पुलिस चौकी से कुछ कदमों की दूरी में अंजाम देने से पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें