सैनी कोतवाली के कूरा गांव के समीप रेलवे लाइन पर बुधवार की सुबह एक अधेड़ का टुकड़े में बंटा शव मिला।शव के समीप ही एक मोबाइल पड़ा था। पुलिस ने मोबाइल के जरिए लाश की पहचान कराई।
कूरा गांव के लोग सुबह रेलवे लाइन की तरफ गए थे तभी उनकी नजर एक 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश पर पड़ी।
शव को कोई पहचान नहीं रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर सैनी पुलिस भी आ गई। पुलिस को घटना स्थल से एक मोबाइल मिला। मोबाइल पर लिखे नंबर में फोन करने पर मालुम चला कि मरने वाला फतेहपुर जिले के धाता थानार्न्तगत भीटा गांव निवासी रामप्रसाद (45) पुत्र हीरालाल है। पुलिस की सूचना पर रामप्रसाद का बेटा राहुल मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त की। राहुल ने बताया कि उसके पिता मंगलवार को इलाहाबाद गए थे। शाम को लौटने के बाद फिर से चले गए। इसके बाद बुधवार को उनकी लाश