फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के टेवां गांव के समीप शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने मौके पर ही शव रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद मुआवजे का आश्वासन देकर अधिकारी रास्ता बहाल करा सके। आक्रोशित भीड़ ने ट्रैक्टर चालक की भी पिटाई की।
विज्ञापन


टेवंा गांव की लक्खी देवी (68) पत्नी अमृतलाल शुक्रवार दोपहर कोई सामान लेने स्थानीय बाजार जा रही थी। घर के समीप ही सड़क पार करते वक्त महेवाघाट की ओर से आया एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में आने से लक्खी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिवारीजनों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर घटनास्थल पर ही जाम लगा दिया।

हंगामे की जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम अनिल चतुर्वेदी नगर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिटाई से घायल ट्रैक्टर चालक को आननफानन एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। करीब दो घंटे बाद मुआवजे का भरोसा दिलाकर एसडीएम जाम खत्म करा से। इससे पहले मंझनपुर-राजापुर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लिहाजा मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग तो लिंक मार्ग से होकर गुजर गए। पर, बाहरियों को जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें