फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव फांसी से लटकाया

Fri, 15 Sep 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
महेवाघाट के हटवा गांव में ब्याही युवती नीता देवी की बुधवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। पांच महीने पहले युवती की शादी हुई थी। सुबह लाश घर के भीतर फंदे से लटकती मिली। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के उमरावां की नीता देवी (22) पुत्री लल्लू  की  शादी 31 मई वर्ष 2007 को हटवा गांव निवासी दुर्गेश उर्फ पप्पू पुत्र कल्लू से हुई थी। बुधवार रात विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह युवती की लाश घर के भीतर धन्नी के सहारे फंदे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद घटना की जानकारी मायके वालों को दी। बेटी की मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता लल्लू का आरोप है कि दहेज की खातिर उसकी बेटी की हत्या करने के बाद शव फंदे से लटकाया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति दुर्गेश, जेठ जीत प्रसाद समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल मोहम्मद हाशिम ने बताया कि युवती ने कलह से आजिज आकर खुदकुशी की है। जांच-पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें