फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्योहर में गोली मारकर किशोर की हत्या

Mon, 13 Nov 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
करारी के म्योहर गांव में शनिवार रात एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह घर के बाहर मंदिर पास खून से लथपथ उसका शव मिला। किशोर की हत्या क्यों और किसने की, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। किशोर की हत्या से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


म्योहर निवासी राजकुमार विश्वकर्मा बोरिंग मिस्त्री है। इस काम में दसवीं का छात्र और उसका बेटा लवकुश (15) भी हाथ बंटाता था। शनिवार शाम लवकुश काम से लौटकर घर आया और खाना खाकर पिता के साथ कमरे में सो गया। रविवार सुबह घर के बाहर शिव मंदिर के पास खून से लथपथ उसका शव देख परिजन चीख पड़े। किशोर के सिर पर चोट के निशान थे। उससे काफी खून भी बह गया था। उसका गला भी दबाए जाने का संकेत मिल रहा था। सिर का घाव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे हत्या कुल्हाड़ी से मारकर की गई थी। पुलिस भी यही मानकर चल रही थी। हालांकि देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आशंका दूर कर दी। सिर में बने घाव से गोली मिलने के कारण यह निश्चित हो गया कि हत्या गोली मारकर की गई थी।

चीखपुकार सुन पड़ोसी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घर वालों के मुताबिक लवकुश कब बिस्तर से उठा, किसने उठाया और कहां गया? इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सूचना के बाद एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी मोइन खान, कोतवाल राकेश तिवारी, डाग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मौका मुआयना करने के बाद लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की हत्या क्यों और किसने की फिलहाल साफ नहीं हो सका है। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। किशोर की मौत से इलाके में सनसनी और परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें