फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाई युवक की लाश

Sun, 10 Feb 2019 12:26 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव में शुक्रवार रात हत्या कर एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटका दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पीएम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर लिखकर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


    अजु    हा निवासी अभय प्रताप सिंह (30) पुत्र अवधेश किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। कनवार में उसका नलकूप है। वह नलकूप पर ही रहता था। शुक्रवार शाम पिता को फोन करके उसने रात का खाना भेजने के लिए मना कर दिया था। इसके बाद शनिवार सुबह बड़ा भाई दीपक नलकूप पर गया तो देखा कि नलकूप के समीप स्थित एक नीम के पेड़ पर अभय की लाश फांसी के फंदे से लटक रही थी। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंचे अजुहा चौकी प्रभारी हेमंत मिश्रा ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पिता अवधेश व भाई दीपक सहित सभी परिजनों का कहना है कि हत्या करके आत्महत्या का रूप देने के लिए अभय का शव फंदे से लटकाया गया है। हालांकि परिवार वाले किसी का नाम नहीं बता रहे हैं। उन्होंने किसी से कोई दुश्मनी होने से भी इनकार किया है। घटना से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। चौकी प्रभारी अजुहा हेमंत मिश्रा का कहना है कि परिवार वाले हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ होगा। इसके बाद एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें