पूरामुफ्ती क्षेत्र के मोहद्दीनपुर भरेठा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का सिर कटा शव पाए जाने की सनसनीखेज खबर है। सोमवार अपरान्ह मिले शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकरपीएम के लिए भेज दिया है। मृतक केजेब से मिली एक पर्ची में सैनी सिराथू के साथ युवक का नाम लिखा हुआ है।
ग्रामीणों ने आज रेलवे लाइन मोहद्दीनपुर भरेठा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की सिर कटी लाश देखकर सन्न रह गए। रेलवे ट्रैक पर शव पाए जाने की खबर जंगल में आग की तरह आसपास गांव में फैल गई। सूचना पर पूरामुफ्ती पुलिस भी पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस ने मृतक के जेब से एक पर्ची बरामद की है। उसमें मनोज कुमार पुत्र नीबू लाल सैनी सिराथू लिखा हुआ है। पुलिस इस पर्ची के आधार पर शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। समाचार भेजे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। एसओ का कहना है कि तीन दिन शव पीएम हाऊस में परिजनों के इंतजार में रखा रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले के किसी युवक का शव है तो वे कल तक सामने आ सकते हैं। पीएम में यह स्पष्ट हो जाएगा कि युवक का कत्ल कब हुआ था। उधर घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।