फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति समेत तीन को पीटकर किया लहूलुहान

Tue, 08 Mar 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में सोमवार की शाम पिपरी के सेवढ़ा गांव में दो परिवार भिड़ गए। इस दौरान पड़ोस के दबंग युवकों ने दंपति समेत तीन लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट के दौरान एक हमलावर ने युवक का कान भी दांत से काट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से दोनों परिवार में तनातनी बनी है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के सेवढ़ा गांव निवासी बुधराम की जमीन को लेकर पड़ोसी से काफी दिनों से तनातनी चल रही है। इसी पुरानी रंजिश में सोमवार की शाम दोनों के बीच झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान पड़ोसी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट होती देख बीच बचाव करनी दौड़ी पत्नी गमला देवी और भाई गुलाब को भी पड़ोसी और उसके घरवालों ने लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान एक हमलावरों ने उसके भाई गुलाब का कान भी दांत से काटकर जख्मी कर दिया। दो परिवारों के बीच मारपीट होती देख गांववाले दौड़े। ग्रामीणों के आने पर हमलावर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। वहीं दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पिपरी पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें