फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर फेंकी गई युवती की नहीं हो सकी शिनाख्त

Fri, 07 Jul 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कोखराज के हाईवे पर पन्नोई मोड़ के समीप सड़क किनारे हत्या कर फेंकी गई युवती की पहचान नहीं हो सकी है। इससे पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। 24 घंटे बाद भी पुलिस न तो युवती के बारे में कुछ पता कर सकी और न ही हत्यारों का कोई सुराग लगा सकी। युवती के शादीशुदा होने की आशंका पुलिस जाहिर कर रही है। सोशल साइट के जरिए भी शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


कानपुर-इलाहाबाद हाईवे से 20 मीटर दूर पन्नोई मोड़ के समीप बुधवार सुबह 25 वर्षीय एक युवती का शव मिला था। युवती के माथे पर हत्यारों ने गोली मारी थी। युवती ने लाल रंग की शमीज व काले रंग की लैगी पहन रखी थी। युवती के गले में लॉकेट आदि कुछ नहीं था। उसने अपने नाखूनों में लाल रंग की नेल पॉलिस लगा रखी थी। युवती के पहनावे से लग रहा है कि वह पढ़ी-लिखी थी और अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती थी।

शव मिलने के बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल की जांच करने पहुंचे थे लेकिन शव की पहचान न होने से पुलिस की जांच एक इंच आगे नहीं बढ़ सकी। युवती कहां की है? कौन है? उसकी हत्या क्यों की गई? इन सब सवालों का जवाब अधूरा है। पुलिस का कहना है कि जब तक पहचान नहीं हो जाती तब तक इस मामले में कुछ भी कहना उचित नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए व्हाट्सएप, फेसबुक व ट्वीटर पर भी मृतका के शव की फोटो वायरल कर दी है। इसके बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। कोखराज पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि युवती शादीशुदा थी और गर्भवती होने की भी आशंका है। एएसपी अशोक कुमार का कहना है कि अभी शव की पहचान नहीं हुई है। जल्द ही शिनाख्त कराकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें