रुपयों के लेन देन में हुई मारपीट के बाद से तनाव में चल रहे एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह उपचाराधीन है। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ एक पुलिस कर्मी ने मारपीट की। जिसके वह डिप्रेशन में आ गया।
बताया जाता है कि दो-तीन दिन पहले सेक्टर-20 की मंडी में सेक्टर-4 निवासी मोहित की बकाया रुपये लेने के लिए किसी से कहासुनी हुई थी। मोहित के पड़ोसी रणधीर का आरोप है कि जिससे मोहित ने बकाया लेना था उसके एक जानकार पुलिस कर्मी ने सेक्टर-दो की चौकी में मोहित को बातचीत के लिए बुलाया। आरोप है कि इस दौरान मोहित को बुरी तरह पीटा गया। रणधीर ने बताया कि वारदात के बाद मोहित डिप्रेशन में आ गया और वीरवार को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। फिलहाल इस मामले केस दर्ज नहीं हुआ है।