फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास को सरेराह पीटकर मार डाला

Sat, 08 Aug 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू/पइंसा (कौशाम्बी)। ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित की जा रही बेटी को साथ लेकर घर लौट रही महिला को दामाद ने सरेराह दिनदहाड़े पीटकर मार डाला। हमले में महिला का पति और बेटी भी लहूलुहान हो गई। पुलिस ने मृत महिला के दामाद और उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार दोपहर हुई घटना मोहब्बतपुर पइंसा थाने की है।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर पइंसा गांव के गुलाम हुसैन की बेटी रुखसाना बानो की शादी पड़ोसी जिला फतेहपुर के बाजार प्रेमनगर में हुई थी। शादी के बाद से ही रुखसाना को ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार सुबह गुलाम हुसैन अपनी बीवी इरामुननिशा के साथ बेटी की ससुराल गया। दोपहर करीब एक बजे वे दोनों बेटी को साथ लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। रुखसाना बानो ने बताया कि जैसे ही उनकी बाइक सैनी कोतवाली क्षेत्र के अलीपुरजीता गांव के समीप पहुंची वैसे ही उसका शौहर वाजिद अली अपने तीन साथियों के साथ दो बाइकों से पहुंचा।

ओवरटेक कर  इन लोगों ने उसके अब्बू की बाइक रोक ली। अब्बू ने जैसे ही बाइक रोकी इन सभी ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। अम्मी, अब्बू और उसकी जमकर पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों को आते देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से तीनों घायल किसी तरह  सैनी कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सैनी पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी गुलाम हुसैन (60) और उसकी पत्नी इरामुननिशा को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। मगर घंटे भर बाद ही इरामुननिशा(55) ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल गुलाम हुसैन की तहरीर पर दामाद और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सैनी एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। वृद्धा की हत्या से  परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें