फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब काटकर मेडिकल स्टोर में चोरी

Tue, 13 Sep 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 चरवा चौराहे में रविवार रात सेंध लगाकर मेडिकल स्टोर से चोरों ने दवाएं व नगदी रुपया पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर दुकानदार ने घटना की सूचना चरवा थाने की पुलिस को दी। घंटों बाद पुलिस ने जांच की, लेकिन मामला नहीं दर्ज किया। पिकेट ड्यूटी से पुलिस कर्मियों के गायब रहने पर यह घटना हुई।
विज्ञापन


   चरवा पूरब थोक निवासी रामचंद्र प्रजापति ने चरवा चौराहा में नंदलाल केशरवानी मार्केट में मेडिकल स्टोर खोल रखा है। रोज की तरह रामचंद्र रविवार रात मेडिकल स्टोर बंद कर घर चले गए। सुबह उन्हें आसपास के दुकानदारों ने फोन करके बताया कि दुकान में चोरी हो गई है। चोर दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घुसे थे।

रामचंद्र भागकर दुकान पहुंचे। शटर खोलकर देखा गया तो पता चला कि चोर करीब 45 हजार रुपये की महंगी दवाएं और गल्ले में रखा पांच हजार रुपया नगद उठा ले गए हैं। सूचना चरवा थाने की पुलिस को दी गई। घंटों बाद पुलिस पहुंची। पूछताछ कर पुलिस वापस चली आई। मामले की तहरीर चरवा थाने की पुलिस को दी गई है, लेकिन मामला नहीं दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चरवा एसओ रामआसरे सरोज का मोबाइल सोमवार को दिन भर स्विच आफ रहा। जिससे लोगों में नाराजगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें