फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता और किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 21 Mar 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/नेवादा (कौशाम्बी)। सरायअकिल और मंझनपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम विवाहिता और किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िताओं की शिकायत पर इलाकाई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे वह खेत की ओर गई थी। आरोप है कि उसे अकेली खेत की ओर जाते देख गांव का एक युवक पीछे-पीछे आया। सूनसान स्थान पर उसने उसे धरदबोचा और खेत में घसीटकर उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए विवाहिता ने शोर मचा दिया। चीख-पुकार सुनकर गांववाले ग्रामीणों को आता देख युवक कहीं भी शिकायत करने पर उसे मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकला।

इसी तरह से सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बृहस्पतिवार की शाम खेत से घर लौट रही थी। उसने बताया कि रास्ते में गांव का एक युवक उसे मिल गया। उसे अकेली देखकर वह उसे घसीटकर खेत की ओर ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। किसी तरह युवक  के चंगुल से छूटकर घर आई  किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। शुक्रवार को पिता के साथ सरायअकिल कोतवाली पहुंची किशोरी ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। विवाहिता और किशोरी से तहरीर लेने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें