फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर घर से निकला

Sat, 06 Dec 2014 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके से पैसा नहीं लाने पर बेगमपुर (पुरामुफ्ती) गांव के शराबी युवक ने बीवी को पीटकर घर से भगा दिया। घायल विवाहिता ने शुक्रवार को मां के साथ कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव की रहने वाली सरिता देवी ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले पुरामुफ्ती के बेगमबाजार निवासी चंद्रशेखर से हुई थी। विवाहिता का आरोप है पति शराबी है।
आए दिन शराब पीने के लिए पैसे की मांग करता रहता है। पैसा नहीं देने पर उसकी पिटाई भी करता है। बताया इधर पखवारे भर से वह मायके से रकम लाने के लिए उसे यातनाएं दे रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पैसे को लेकर ही उसने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद घर से निकाल दिया। छह महीने के मासूम बच्चे को लेकर मायके पहुंची युवती ने पति के कहर की जानकारी घरवालों को दी। बेटी की हालत देख परिजन सन्न रह गए। शुक्रवार को मां के साथ पुरामुफ्ती कोतवाली पहुंची विवाहिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि आरोपी युवक की धरपकड़ को दबिश दी गई थी, लेकिन वह घर से फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें