फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत

Sat, 22 Aug 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के तरमौरा बड़हरी गांव में बृहस्पतिवार की रात एक विवाहिता की संदिग्धदशा में मौत हो गई। सुबह विवाहिता का शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता ने ससुरालियों पर बेटी को मारने के बाद फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पति, जेठानी और सास-ससुर के खिलाफ भुक्तभोगी पिता ने तहरीर पुलिस को दी है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के तीर धुमाई गांव निवासी उमाशंकर मिश्र की बेटी सरिता देवी (35) की शादी वर्ष 2001 में  पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के तरमौरा बडहरी गांव के वीरेन्द्र कुमार से हुई थी। उसके दो बेटे भी हैं। बृहस्पतिवार की रात सरिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह विवाहिता का शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायकेवाले गांव पहुंचे। शव देखते ही मृतका के पिता के साथ अन्य परिजन युवती को मार डालने का आरोप लगाने लगे।

मृतका के पिता ने बताया कि दो साल से  विवाहिता को प्रताड़ित  किया जाता था। बताया कि उसी घर में उसकी दो बेटियां ब्याही हैं। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। भुक्तभोगी पिता ने पति, जेठानी, सास और ससुर पर दहेज  हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर भी दी। विवाहिता की मौत पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने  बताया कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। तफ्तीश और पोस्टमार्टम  रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें